नवभारत, न्यूज
दमोह. 6 सितम्बर 2024 को ग्राम वन समिति अध्यक्ष कालापानी द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया कि ग्राम कालापानी पुलिस चौकी इमलिया थाना तेजगढ़ (राजस्व क्षेत्र में) निर्मित तलैया में एक मगरमच्छ देखा गया है. सूचना के आधार पर परिक्षेत्र सहायक वृत्त में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा तत्काल कालापानी तलैया के पास जाकर लगातार निगरानी की वन मण्डल अधिकारी (डीएफओ) एम.एस. उइके के कुशल मार्गदर्शन में विक्रम चौधरी (रेंजर) वन परिक्षेत्र अधिकारी दमोह के द्वारा पदस्थ वन अमले को साथ लेकर तालाब के पास पिजरा लगाया गया. शुक्रवार सुबह 6 बजे मगरमच्छ पिजरें में देखा गया. वन विभाग द्वारा मगरमच्छ का सफल रैस्क्यू कर शासकीय वाहन से गेम रेंज सिंगौरगढ़ में स्थिति तालाब में छोड़ा गया.
Next Post
एयरटेल ने लाँच किये फेस्टिव ऑफ़र
Fri Sep 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) आने वाले त्यौहारों के उपलक्ष्य में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल ने आज अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए विशेष प्रचार ऑफ़र लॉन्च किए। कंपनी ने यहां जारी बयान में […]

You May Like
-
2 weeks ago
स्कूल चलो अभियान में ई-उपवास की दिलाई जाएगी शपथ
-
8 months ago
दिन में कई बार रिमझिम, शाम को झमाझम का दौर
-
11 months ago
रायबरेली की जनता को सौंप रही हूं अपना बेटा : सोनिया
-
2 months ago
सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्री की मौत
-
4 weeks ago
कमिश्नर ने ली बैठक