राशिफल-पंचांग : 05 अप्रैल 2025

पंचांग 05 अप्रैल 2025:-
रा.मि. 15 संवत् 2082 चैत्र शुक्ल अष्टमीं शनिवासरे रात 12/5, आद्र्रा नक्षत्रे दिन 10/7, अतिगण्ड योगे रात 12/29, विष्टि करणे सू.उ. 5/49 सू.अ. 6/11, चन्द्रचार मिथुन रात 3/49 से कर्क, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.

——————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- शनिवार 05 अप्रैल 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में अध्ययन में रूचि रहेगी. मित्र तथा भाईयों का सहयोग मिलेगा. वर्ष के मध्यमें व्यापार मेंसफलता मिलेगी. शासन सत्ता से सुख प्राप्त होगा. वर्ष के अन्त में आजीविका के क्षेत्र में भागदौड़ करना होगी. शासन सेसुख प्राप्त होगा. जमीन जायजाद के मामलों में व्यस्तता रहेगी. पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन से लाभ प्राप्त होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी. मांगलिक कार्य होंगे. कर्क राशि के व्यक्तियोंको विशेष सहयोग रहेगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को भोग विलास मेंव्यय होगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को निजी कार्यो में लगना होगा. मकर और कुंभ राशि केव्यक्तियोंको साहस पराक्रम बना रहेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियोंको सहयोग आर्थिक लाभ देगा.

——————————————————-

आज का भविष्य- शनिवार 05 अप्रैल 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वाभाव से चंचल, मिलनसार होगा, ईश्वर तथा गुरूजनों का भक्त होगा, संतान की संख्या अधिक होगी, लेखन, एवं साहित्य का संग्रह करेगा, नौकरी में विशेष तरक्की होगी, माता पिता को सुखी रखेगा.

——————————————————-

मेष- जटिल कार्य सहज में ही पूरे होंगे, जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ जायेगी, पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा, आय का नया साधन उपलब्ध हो सकता है.

वृषभ- अनुभवी लोगों की सलाह से लाभ होगा, घर की साज सज्जा पर खर्च होगा, श्रम एवं प्रयास करने से सफलता मिलेगी, पारिवारिक कार्यो में अधिकता रहेगी.

मिथुन- विरोधी खुलकर विरोध कर सकते हैं, मित्रों की उपेक्षा न करें, कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है, अधिकारियों का सहयोग रहेगा.

कर्क- भावनात्मक सम्बन्धों में चल रहा गतिरोध दूर होगा, रोजगार के अवसर मिलेंगे, जारी प्रयासों में सफलता मिलेगी, संतान के दायित्वों की पूर्ति होगी.

सिंह- खानपान की लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अधिक जोश में सावधानी रखें. धन एवं पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, राजनैतिक दायित्व आ सकते हैं.

कन्या- कार्यक्षेत्र की उलझने दूर होंगी, आय के साधन बढ़ेंगे धार्मिक प्रवास होगा, यातायात के साधनों में वृद्धि होगी.

तुला- भाग्य के भरोसे रहे तो अच्छे अवसर गंवा देंगे, मनमौजी रवैया तरक्की में बाधक होगा, वाहन चलाते समय सावधानी रखें, चोट चपेट आदि से कष्ट होगा.

वृश्चिक- लोगों को अपनी बात समझाने का प्रयास, भावुकता पर नियंत्रण रखें, जमीन जायजाद प्रापर्टी आदि की प्राप्ति होगी, उच्च अध्ययन के लिये यात्रा होगी.

धनु- नई योजनाओं की शुरूआत में परेशानी होगी, उच्च अध्ययन के लिये यात्रा होगी, किसी पुराने व्यक्ति से काम की योजना बनेगी, धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी.

मकर- अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा, आर्थिक योजनाओं में वृद्धि होगी, दूर दराज की यात्रा करना होगी, नवीन कार्य प्रारंभ होगा.

कुम्भ- विवादों केकारण कर्ज लेना पड़ सकता है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, भावुकता केकारण दाम्पत्य जीवन में परेशानी हो सकती है.

मीन- जल्दबाजी में किये फैसले बदलने पड़ सकते हैं, नये संपर्को से लाभ होगा, नियोजित कार्य पूरा होने से मन में हर्ष होगा, अतिथि आगमन होगा.

——————————————————-

व्यापार भविष्य-

चैत्र शुक्ल अष्टमीं को आद्र्रा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, नमक, चांवल, रूई, के भाव में चढ़ाव के साथ उतार आयेगा, जीरा, केभाव में स्थिति यथावत रहेगी, सोना, चांदी, के भाव में मंदी का योग है, भाग्यांक 2565 है.

——————————————————-

Next Post

वक्फ बिल ; धार्मिक भावनाओं को भडक़ने से बचें

Sat Apr 5 , 2025
वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक लोकसभा के बाद गुरुवार को राज्यसभा में भी पारित हो गया. जाहिर है राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यह बिल कानून बन जाएगा.वक्फ बिल का विरोध करने वाले सांसद, राजनीतिक दल और सामाजिक, धार्मिक संगठन यह बताने में विफल रहे हैं कि इस बिल का संशोधन […]

You May Like

मनोरंजन