पुलिस ने दविश देकर 90 लीटर देशी शराब किया जप्त

30 लीटर महुआ लाहन भी किया बरामद, कुन्दवार चौकी पुलिस ने की कार्रवाई

सिंगरौली :कुन्दवार पुलिस चौकी टीम द्वारा 90 लीटर देशी महुआ शराब व 30 लीटर महुआ लाहन एवं शराब बनाने वाली भट्टी जप्त कर कार्रवाई की गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कन्हैयालाल जायसवाल पिता जमाहिर जायसवाल उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम ढोंगा चौकी कुन्दवार का अपने पाही वाले घर ग्राम कुर्सा मे भारी मात्रा में अवैध शराब अपने कब्जे मे बिक्री के लिए रखा है।

सूचना की तस्दीक के लिए वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराकर गवाहो के साथ मौके पर जाकर रेड कार्यवाही की गई तो आरोपी कन्हैयालाल जायसवाल पिता जमाहिर जायसवाल उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम ढोंगा के कब्जे से 90 लीटर देशी महुआ शराब, 30 लीटर महुआ लाहन एवं शराब बनाने वाली भट्टी व अन्य सामग्री जप्त की गई है एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी कुन्दवार उनि बालेन्द्र त्यागी, प्रआर, वंशलाल प्रजापति, तेजप्रताप टांडिया, विनय दोहरे, विजय बहादुर सिहं एवं आर लोकेन्द्र सिहं की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

साप्ताहिक राशिफल – 19 से 25 जनवरी 2025 तक

Sun Jan 19 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like