उज्जैन: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के पुत्र हरीश नड्डा ने बुधवार को उज्जैन प्रवास के दौरान प्रसिद्ध श्रीअंगारेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए व भगवान का पंचामृत अभिषेक पूजन किया। पूजन मंदिर के शासकीय पुजारी पं. मनीष उपाध्याय ने संपन्न कराया। इस दौरान मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुत्र वैभव यादव, राजकुमार जटिया भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। पूजन पश्चात पुजारी उपाध्याय ने नड्डा का स्वागत कर प्रसाद आदि भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया।
उधर,दिल्ली के भक्त ने महाकाल मंदिर में एक लाख नकद भेंट किए-महाकाल मंदिर में बुधवार को नई दिल्ली से आए भक्त ललित कुमार ने एक लाख रुपए की राशि दान स्वरूप नकद भेंट की। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दान राशि प्राप्त कर नंदीहॉल में वीरेंद्र शर्मा ने दानदाता का सम्मान किया।
