युवा कांग्रेस का ‘जंतर-मंतर वापस लाओ’ मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय युवा कांग्रेस ने बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में ‘जंतर-मंतर वापस लाओ’ अभियान के तहत पटेल चौक मेट्रो स्टेशन से जंतर-मंतर की ओर विरोध मार्च निकाला।
संगठन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों पर कथित पुलिस बर्बरता की स्वतंत्र जांच की मांग की। मार्च के दौरान संसद मार्ग थाने के पास दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया और युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शन में संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर श्री चिब ने कहा कि जंतर-मंतर लोकतांत्रिक विरोध और संवैधानिक अधिकारों का प्रतीक है, जिसे जनता से छीना नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर अत्यधिक बल प्रयोग अस्वीकार्य है। कथित पुलिस ज्यादती की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
युवा कांग्रेस ने चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर उठ रहे सवालों का हवाला देते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहरायी। संगठन ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों और शांतिपूर्ण विरोध की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए उसका आंदोलन जारी रहेगा।

.....

Next Post

एचपी ने भारत में पेश किया जेडबुक अल्ट्रा जी3ए

Wed Oct 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) पर्सनल कंप्यूटर बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एचपी ने बुधवार को भारत में 16 इंच का लैपटॉप जेडबुक अल्ट्रा जी3ए पेश करने की घोषणा की। कंपनी ने बताया कि यह एक थिन-एंड-लाइट मोबाइल वर्कस्टेशन है। इसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), अभियांत्रिकी, डिजाइन और कंटेंट क्रिएशन से जुड़े […]

You May Like

Play sound