एचपी ने भारत में पेश किया जेडबुक अल्ट्रा जी3ए

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) पर्सनल कंप्यूटर बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एचपी ने बुधवार को भारत में 16 इंच का लैपटॉप जेडबुक अल्ट्रा जी3ए पेश करने की घोषणा की। कंपनी ने बताया कि यह एक थिन-एंड-लाइट मोबाइल वर्कस्टेशन है। इसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), अभियांत्रिकी, डिजाइन और कंटेंट क्रिएशन से जुड़े पेशेवरों के लिए तैयार किया गया है। इसकी कीमत 2,89,990 रुपये है, जिस पर कर का भुगतान अलग से करना होगा। इसमें एएमडी रायजेन एआई मैक्स प्लस प्रो प्रोसेसर है। वर्कस्टेशन जैसी परफॉर्मेंस, उच्च मेमोरी क्षमता और स्थानीय एआई क्षमता इसकी खूबियां हैं। एआई एप्लिकेशन बनाने, जटिल उत्पाद अभियांत्रिकी, इमर्सिव एक्सपीरियंस डिजाइन और उच्च रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट तैयार करने में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

एचपी इंडिया इंडिया में वरिष्ठ निदेशक (एचपी सॉल्यूशंस) संजीव पाठक ने कहा, ” जैसे-जैसे एआई पेशेवर वर्कफ्लो का अभिन्न हिस्सा बन रहा है, ऐसी प्रौद्योगिकी की जरूरत बढ़ रही है जिसमें परफॉर्मेंस, मोबिलिटी और इंटेलिजेंस का समावेश हो। एचपी जेडबुक अल्ट्रा जी3ए मोबाइल वर्कस्टेशन में सीधे डिवाइस पर एआई की क्षमताएं उपलब्ध कराकर इस जरूरत को पूरा किया गया है। इससे उपयोगकर्ता एडवांस्ड एआई वर्कलोड चला सकते हैं और जटिल वर्कफ्लो में एजेंटिक एआई का इस्तेमाल कर सकते हैं।”

यह एएमडी राइजेन एआई मैक्स प्लस प्रो 495 तक के प्रोसेसर और 192जीबी तक की यूनिफाइड मेमोरी के साथ पेश किया गया है। यह 300 अरब पैरामीटर तक के लॉर्ज लैंग्वेज मॉडल का स्थानीय स्तर पर समर्थन करता है।
इसका 16 इंच का डिस्पले 120 हर्ट्ज की रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी 96 वॉट आवर की बैटरी 14 घंटे तक की लाइफ के साथ आती है। इसमें 5जी कनेक्टिविटी प्रदान की गई है, जिससे यूजर वाई-फाई से दूर रहते हुए भी उत्पादक बने रह सकते हैं।

.....

Next Post

ट्रम्प का दावा: ग्रीनलैंड में जल्द शुरू होगी तेल और गैस के कुओं की खुदाई का काम

Wed Oct 14 , 2026
वाशिंगटन, 14 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि ग्रीनलैंड में जल्द ही बड़े पैमाने पर तेल, गैस और खनिजों की खोज और निकालने का काम शुरू होने वाला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर जारी संदेश में उन्होंने विशेषज्ञों के हवाले से कहा कि […]

You May Like

Play sound