खरगोन, मध्य प्रदेश के निमाड़ क्षेत्र में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर धरती कांपने से ओंकारेश्वर, खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर सहित आसपास के इलाकों में लोगों के बीच दहशत फैल गई। कई लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों से बाहर निकल आए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 दर्ज की गई। इसका केंद्र खरगोन जिले में जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे बताया गया है। भूकंप के झटके लगभग 3 से 4 सेकंड तक महसूस किए गए।
खरगोन में सबसे ज्यादा महसूस हुए झटके
भूकंप का असर खरगोन जिले के कई इलाकों में देखने को मिला। खरगोन शहर के अलावा कसरावद, भीकनगांव, झिरनिया, चैनपुर और गोगांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भी धरती कांपने की खबर सामने आई। वहीं ओंकारेश्वर, खंडवा जिला मुख्यालय, बीड और सेल्दा के ग्रामीण इलाकों में भी लोगों ने कंपन महसूस किया।
इसके अलावा बुरहानपुर, सेंधवा और महाराष्ट्र के सीमावर्ती जलगांव, चोपड़ा तथा यावल क्षेत्रों में भी हल्के झटक
