कानून व्यवस्था बनाए रखने जिला प्रशासन व पुलिस के संयुक्त दलों ने शहर भर में किया भ्रमण

ग्वालियर: अंबेडकर प्रतिमा को लेकर 15 अक्टूबर को ग्वालियर में कुछ संगठनों द्वारा आंदोलन की घोषणा के मद्देनजर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से शहर भर में भ्रमण किया जा रहा है। इस दौरान जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी शहर के विभिन्न बाजारों व बस्तियों में जाकर स्थानीय निवासियों से हर साल की तरह शांति, सदभाव एवं सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में दीपावली त्यौहार मनाने की अपील कर रहे हैं।

शहर के सभी प्रमुख बाजारों में जिला प्रशासन व पुलिस के दलों ने संयुक्त भ्रमण कर शहरवासियों को संदेश दिया कि वे उत्साह, उमंग व हर्षोल्लास के साथ रोशनी का पर्व दीपावली मनाएं। जिला प्रशासन व पुलिस आपकी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये चौबीस घंटे मुस्तैद है। कलेक्टर रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने स्पष्ट किया कि त्यौहार के दौरान विघ्न डालने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

कलेक्टर रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने शहर के सभी बाजारों के व्यवसाइयों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे दीपावली त्यौहार के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में मदद करें। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे फुटपाथ पर बैठकर व्यवसाय करने वाले छोटे-छोटे व्यवसाइयों का रोजगार प्रभावित न हो। साथ ही यातायात भी सुगम बना रहे।

Next Post

दुर्घटनाग्रस्त को अस्पताल पहुंचाने के लिए सिंधिया ने रोका काफिला और खुद पहुंचे पीड़ित के पास

Mon Oct 13 , 2025
शिवपुरी: पिछोर क्षेत्र से गुजरते समय जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफिला मार्ग पर अग्रसर था, तभी उन्होंने सड़क के दूसरी ओर एक व्यक्ति को दुर्घटना में घायल अवस्था में देखा। स्थिति को देखते ही उन्होंने बिना देर किए अपना काफिला रुकवाया और स्वयं वाहन से उतरकर घायल व्यक्ति […]

You May Like