ग्वालियर: स्थानीय एक होटल में मध्य प्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन ग्वालियर इकाई की कार्यकारिणी की विशेष बैठक वरिष्ठ साहित्यकार माता प्रसाद शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में डॉक्टर लाहा, रविन्द्र झारखरिया पत्रकार , डॉ एसके मिश्रा, रामसिया बौद्ध, विकाश बघेल, इकाई सचिव मनोज भटेले और नासिर खान उपस्थित रहे।
इसमें अनेक विषयों पर चर्चा हुई और साहित्य सम्मेलन की ओर से सन 2026 के लिए पत्रकारिता के लिए काशीनाथ चतुर्वेदी पत्रकार का सम्मान देने का तय हुआ और कविता के लिए शंकर लाल शुक्ल युवा कविता सम्मान, गद्य विधा के लिए पंडित लक्ष्मी नारायण दीक्षित सम्मान एवं पांडित्य क्षेत्र में पंडित रमानाथ मिश्र स्मृति सम्मान देने का तय किया गया। शीघ्र ही पुरस्कारों के नाम की घोषणा की जाएगी। पिछले बरस पत्रकारिता के लिए काशीनाथ चतुर्वेदी सम्मान दैनिक नवभारत के संपादक हरीश दुबे को प्रदान किया गया था।शंकर लाल शुक्ल कविता सम्मान एवं काशीनाथ चतुर्वेदी पत्रकारिता सम्मान की धनराशि पांच हजार रुपए रहेगी एवं अन्य दो पुरस्कारों की राशि ढाई ढाई हजार रुपए रहेगी ।
