निर्माता जयंत श्रीवास्तव की भोजपुरी फिल्म ‘प्रतिशोध’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, 12 अगस्त (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा को नयी पहचान देने के उद्देश्य से जयंत फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘प्रतिशोध’ का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर रुद्र मूवीज ऑफिशियल के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। फिल्म के निर्माता जयंत श्रीवास्तव ने कहा, “प्रतिशोध सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह हमारे समाज की सच्चाई, रिश्तों की पीड़ा और अन्याय के खिलाफ आवाज है। आज के दौर में भोजपुरी दर्शक अच्छी कहानी, साफ-सुथरा मनोरंजन और दमदार अभिनय चाहते हैं। इसी सोच के साथ हमने ‘प्रतिशोध’ को बनाया है। मेरा सपना है कि भोजपुरी फिल्में पूरे देश और विदेशों में भी सराही जाएं।”

फिल्म में गौरव झा और ऋतु सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। उनके साथ संजय पांडेय, अमित शुक्ला, देव सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, अनु पांडेय, प्रदीप विजय, काजोल श्री, राहुल श्रीवास्तव, जयंत श्रीवास्तव, शिखा श्रीवास्तव, गुड्डन शिवरानी और रामजी श्रीवास्तव सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। बाल कलाकार मास्टर सिद्धार्थ और मास्टर शिवांश भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का निर्देशन सत्यार्थ सिन्हा ने किया है, जबकि एम. सत्य दुबे एसोसिएट डायरेक्टर हैं।

फिल्म की कहानी विद्या शुक्ला ने लिखी है। संगीत अमन श्लोक का है। फिल्म के गीत राजेश मिश्रा, अरविंद तिवारी, विनोद श्रीवास्तव, शेखर मधु, प्रदीप दुबे और दीपिका झा ने लिखे हैं। फिल्म के गीतों को इंदु सोनाली, विजय चौहान, सोमी शैलेश, खुशबू जैन, मोहम्मद मुश्ताक, ममता रावत और कन्हैया सिंह ने अपनी आवाज दी है। कोरियोग्राफी शिवार्थ श्रीवास्तव, एक्शन प्रदीप खड़का, छायांकन ओम मिश्रा और कॉस्ट्यूम डिजाइन अंजलि श्रीवास्तव ने संभाला है। जयंत श्रीवास्तव ने कहा, “हमारी पूरी टीम ने बहुत मेहनत से इस फिल्म को बनाया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शक ‘प्रतिशोध’ को दिल से अपनाएंगे और इसे सुपरहिट बनाएंगे।” ‘प्रतिशोध’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

.....

Next Post

सनराइजर्स लीड्स की हार ने एमआई लंदन को दिया एलिमिनेटर में पहुंचने का अवसर

Wed Aug 12 , 2026
लंदन, 12 अगस्त (वार्ता) सनराइजर्स लीड्स को मंगलवार रात मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के हाथों मिली बड़ी हार ने द हंड्रेड पुरुष प्रतियोगिता में उन्हें अप्रत्याशित रूप से बाहर होने के खतरे में डाल दिया है। सनराइजर्स की हार ने एमआई लंदन को अगले मुकाबले में बेहतर रन रेट कर एलिमिनेटर […]

You May Like