शीतकालीन खेल: लद्दाख चार स्वर्ण सहित कुल सात पदक से साथ शीर्ष पर रहा

लेह (लद्दाख), 27 जनवरी (वार्ता) लद्दाख ने सोमवार को खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 के पहले चरण के आखिरी दिन चार में दो स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। उसके बाद तमिलनाडु (तीन स्वर्ण सहित पांच पदक) का स्थान रहा। महाराष्ट्र ने सबसे अधिक पदक (10) जीते, लेकिन केवल दो स्वर्ण के कारण वह तीसरे स्थान पर रहा। वही तेलंगाना (दो स्वर्ण) चौथे और कर्नाटक (एक स्वर्ण) पांचवें स्थान पर रहे।

आज यहां पुरुष आइस हॉकी के फाइनल मुकाबले में भारतीय सेना ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को 2-1 से हराकर खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का अपना खिताब बरकरार रखा।

आज यहां खेले गये मुकाबलों में लद्दाख ने चार में से दो स्वर्ण पदक जीते। स्टैनज़िन जम्पल, स्कार्मा त्सुल्टिम, मोहम्मद सकफ रजा और पद्मा एंगमो की मिश्रित रिले चौकड़ी ने 3:02.19 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र (3:03.78 सेकंड) और तेलंगाना (3:04.85 सेकंड) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता।

लद्दाख की लड़कियों ने एनडीएस स्टेडियम परिसर में महिला राउंड-रॉबिन लीग में आईटीबीपी को 4-0 से हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया। महिला आइस हॉकी पिछले साल ही शुरू हुई थी और दिलचस्प बात यह है कि लद्दाख फाइनल मैच में आईटीबीपी से 4-0 के स्कोर से हार गया था।लद्दाख ने अपनी पिछली हार का बदला ले लिया। हिमाचल प्रदेश को तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक मिला।

सोमवार को फाइनल स्केटिंग इवेंट में, 500 मीटर महिला लॉन्ग ट्रैक (गुपुक्स में), यशश्री ने 00:58:00 समय के साथ तमिलनाडु के लिए का तीसरा स्वर्ण जीता। महाराष्ट्र की रिया विलास गायकवाड़ (1:04.31 सेकंड) और कर्नाटक की श्रीजा एस राव (1:04.93 सेकंड) ने सबसे कड़े मुकाबले में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता।

खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 का दूसरा और अंतिम चरण 22-25 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में आयोजित किया जाएगा।

Next Post

स्मृति मंधाना को आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब

Mon Jan 27 , 2025
दुबई, 27 जनवरी (वार्ता) भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को वर्ष 2024 में शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी महिला एकदिवसीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया है। बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज ने 2024 में एकदिवसीय मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और कई शतकीय पारियां […]

You May Like