
सलामतपुर। सलामतपुर कस्बे के सुनारी रोड पर रहने वाले डायल 112 थाना सांची के ड्रायवर विनोद मैथिल की पुत्री मुस्कान मैथिल ने कक्षा दसवीं में 500 में से 488 (97.6 प्रतिशत) अंक हासिल करके कस्बे का नाम रोशन किया है। मुस्कान शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विदिशा की छात्रा है। और इंग्लिश, हिंदी, संस्कृत,गणित, साइंस व सोशल साइंस में विशेष योग्यता मिली है। उनकी इस सफलता पर सुनारी सलामतपुर सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह राजपूत, रातातलाई सरपंच रघुवीर मीणा, खोहा सरपंच कालूराम मीणा, दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, वरिष्ठ पत्रकार अदनान खान, वहीद खान पत्रकार भोपाल, नसीम अली पत्रकार दीवानगंज, साजिद खान, मुकेश मैथिल, पंडित अशोक त्रिपाठी रातातलाई, श्रवण मालवीय, कैलाश गोस्वामी, हसन मंसूरी, दीपक अहिरवार, महेश सेन, राकेश मीणा, मयंक साहू, शेख रिजवान ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। गौरतलब है कि रायसेन जिले का वर्ष 2025-26 हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 76.94 प्रतिशत रहा है जो कि गत वर्ष के परीक्षा परिणाम 71.61 प्रतिशत से 5.33 प्रतिशत अधिक है। इसी प्रकार जिले का वर्ष 2025-26 का हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा परिणाम 82.35 प्रतिशत रहा है जो कि गत वर्ष के परीक्षा परिणाम 74.24 प्रतिश से 8.11 प्रतिशत अधिक है।
