जनता को राहत: सिलवानी के व्यस्ततम चौराहे पर जाम से मिलेगी मुक्ति, प्रशासन ने साफ कराए फुटपाथ

सिलवानी। नगर के व्यस्ततम क्षेत्रों में शामिल बजरंग चौराहे पर लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे नागरिकों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए। अनुविभागीय अधिकारी हर्षल चौधरी एवं नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ऋषिकांत यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि चौराहे के आसपास फुटपाथों पर बड़ी संख्या में हाथ ठेले एवं दुकानदारों द्वारा सामान रखकर मार्ग को संकरा कर दिया गया था, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी। इस पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फुटपाथ पर लगे हाथ ठेलों को हटवाया।

अधिकारियों ने आसपास के व्यापारियों को सख्त हिदायत दी कि वे फुटपाथ पर रखा अपना सामान जल्द से जल्द हटा लें। स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि निर्धारित समय सीमा के भीतर यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो संबंधित सामान को जब्त कर लिया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

इस कार्रवाई के दौरान नगर परिषद की टीम एवं अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रशासन की इस पहल से स्थानीय नागरिकों ने राहत की उम्मीद जताई है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।

Next Post

श्योपुर हादसे पर सीएम डॉ यादव ने जताया दुख, ट्रॉली पलटने से हुई थी 4 की मौत

Fri Apr 17 , 2026
श्योपुर। श्योपुर जिले में बीती देर रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए. सूचना के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताते हुए मृतक परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान किया […]

You May Like