श्योपुर हादसे पर सीएम डॉ यादव ने जताया दुख, ट्रॉली पलटने से हुई थी 4 की मौत

श्योपुर। श्योपुर जिले में बीती देर रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए. सूचना के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताते हुए मृतक परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है

श्योपुर सड़क हादसे पर दुख जताते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल एकउंट पर मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया है और हादसे में मारे गए परिजनों को 4-4 लाख रुपए आर्थिक सहायता की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 1-1 लाख रुपए और घायल को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है. पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने घायलों को 10 -10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी है.

मुरैना श्योपुर रोड पर हादसे का शिकार हुई ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे कई लोग दब गए थे. दुर्घटना के बाद सड़क पर चीख-पुकार मची, तो राहगीरों ने विजयपुर पुलिस को हादसे की खबर पहुंचाई. दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर विजयपुर एसडीएम अभिषेक मिश्रा और एसडीओपी राघवेन्द्र तोमर भी मौके पर पहुंच गए.

गौरतलब है हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें विजयपुर से ग्वालियर रेफर किया गया है, कुछ घायलों को विजयपुर स्वास्थ्य केंद्र मे भी भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. बताया जाता है परिवार 20 अप्रैल को होने वाली बेटे ओर बेटी की शादी के लिए भात मांगने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से नाते-रिश्तेदारों को लेकर निकला था और लोग हंसते-गाते हादसे का शिकार हो गए, जिससे शादी की खुशियां मातम बदल गईं.

Next Post

3 हजार प्लाटों वाली जीडीए की नई आवासीय योजना जल्द

Fri Apr 17 , 2026
ग्वालियर। आम आदमी का निजी घर का सपना साकार करने के लिये ग्वालियर विकास प्राधिकरण बड़ा कदम उठा रहा है। प्राधिकरण जल्दी ही तीन से चार अन्य नई योजना भी ला रहा हैं। यह योजना अभी प्रारंभिक चरणों में प्रक्रिया में हैं। सबसे पहली योजना प्राधिकरण की टीडीएस 4 आने […]

You May Like

मनोरंजन