जिला कांग्रेस की अनुशासन समिति का गठन

ग्वालियर: शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव द्वारा पार्टी को और अधिक अनुशासित, संगठित और मजबूत बनाने के लिए ’जिला अनुशासन समिति’ का गठन किया गया है। यह समिति कांग्रेस संविधान के अनुसार काम करेगी और पार्टी में अनुशासन को सर्वाेच्च रखते हुए किसी भी शिकायत या प्रकरण पर निष्पक्ष व सर्वसम्मति से निर्णय लेगी।समिति के अरुण कैन संयोजक, प्रेम सिंह यादव सह-संयोजक होंगे जबकि दशरथ सिंह पटेल, राजकुमार शर्मा, जे.एच. जाफरी, पवन मिश्रा, रविंद्र भदौरिया, मीनू परिहार, रामबाबू श्रीवास को सदस्य बनाया गया है।

जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी में अनुशासन सबसे ऊपर है। जब हम अनुशासित रहेंगे, तब ही हम जनता की आवाज बन सकेंगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगे। यह अनुशासन समिति किसी को दंडित करने के लिए नहीं, बल्कि पार्टी को मजबूत और एकजुट रखने के लिए बनाई गई है। यह समिति हर शिकायत पर निष्पक्ष जांच करेगी और सर्वसम्मति से फैसला लेकर कमेटी को सौंपेगी।

Next Post

श्रीलंकाई क्रिकेटर का सनसनीखेज आरोप, टीम इंडिया पर लगाया था ‘बैट टेंपरिंग’ का इल्जाम, अब देनी पड़ी सफाई

Wed Feb 11 , 2026
आईपीएल में खेल चुके श्रीलंकाई बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने इंटरव्यू में भारतीय खिलाड़ियों के बल्लों को लेकर बड़ा बयान दिया था। बयान वायरल होने के बाद अब उन्होंने इस पर सफाई भी दी है। क्रिकेट की दुनिया में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा लंबे समय से देखा जाता रहा है। टीम […]

You May Like