नर्मदापुरम। जिले के माखन नगर विकासखंड के गांव आमखेड़ी में चल रही भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रोता उमड़ रहे हैं। कथा में गुरुवार को भगवान की बाल लीलाओं के प्रसंग का वर्णन बहुत ही भावपूर्ण तरीके से कथा व्यास पंडित सद्भाव तिवारी ने किया।
भगवान की लीलाओ का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान ने कंस के अत्याचार से बृजवासियों को बचाने के लिए अनेक प्रकार की लीलाएं की। भगवान ने इंद्र के अहंकार का शमन करने लिए गोवर्धन पर्वत को धारण किया और लोगों को रक्षा की। उन्होंने इस लीला के माध्यम से हमे पर्यावरण संरक्षण का भीए संदेश दिया।
उन्होंने कहा का हरेक चरित्र और लीला हमें कोई न कोई संदेश देती है। हमें उस कथा या चरित्र के भाव को और उसमें छिपे संदेश को समझना चाहिए।
बाल लीलाओं के उपरांत, महारास, कंस वध, ओर रुक्मिणी मंगल प्रसंग की कथा भी हुई। इसी दौरान भगवान ने उद्धव जी को भी बताया कि प्रेम सबसे ऊपर है। शनिवार को कथा का विश्राम होगा।
