ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प पखवाड़ा के तहत कल 20 सितम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में 2014 से हुए विकास के कार्यों और परिवर्तन को जनता के मध्य ले जाना है।
कार्यक्रम में ग्वालियर महानगर के निवासरत प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, समस्त वरिष्ठ नेतृत्व, पार्षद गण, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारीगण, शक्ति केंद्र पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति, एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम आज रविवार दोपहर 2 बजे से दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर में होगा।
