एलटीटी-दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन

जबलपुर: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एलटीटी-दानापुर-एलटीटी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 01143 एलटीटी-दानापुर स्पेशल 9 अक्टूबर से 21 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी, जबकि 01144 दानापुर-एलटीटी स्पेशल 11 अक्टूबर से 23 नवंबर तक संचालित होगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन के इटारसी, जबलपुर और सतना स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

01143 एलटीटी से सुबह 10:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 3:35 बजे जबलपुर और 6:45 बजे सतना पहुंचेगी। वापसी में 01144 दानापुर से रात 12:10 बजे चलकर दोपहर 1:20 बजे जबलपुर और शाम 5:10 बजे इटारसी पहुंचेगी। ट्रेन में 22 कोच होंगे। रास्ते में ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, डीडीयू जंक्शन, बक्सर और आरा समेत प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

Next Post

देश के 20 राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, कई इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना

Mon Oct 5 , 2026
नई दिल्ली, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कम से कम 20 राज्यों में आगामी दिनों के लिए एक नया और व्यापक मौसम अलर्ट जारी किया है। 5 से 10 अक्टूबर के बीच विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश, गरज के साथ बौछारें गिरने, आकाशीय बिजली कड़कने तथा 60 किलोमीटर […]

You May Like