बिजली विभाग के XEN को महिला कर्मचारी ने जड़े छह थप्पड़, छेड़खानी का लगाया आरोप

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बिजली विभाग के कार्यालय में उस समय हंगामा हो गया, जब एक महिला कर्मचारी ने विभाग के XEN को लगातार छह थप्पड़ जड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महिला कर्मचारी का आरोप है कि अधिकारी उसे बार-बार अपने केबिन में बुलाते थे और उसके साथ अश्लील बातें व छेड़खानी करते थे। महिला के मुताबिक, अधिकारी हाथ की लकीरों के बहाने आपत्तिजनक टिप्पणियां करते थे और घर आकर चाय पीने का दबाव भी बनाते थे।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद महिला ने अधिकारी को थप्पड़ मार दिए। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
घटना के बाद महिला ने सदर कोतवाली पहुंचकर XEN के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, आरोपी अधिकारी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने महिला कर्मचारी को सिर्फ काम समय पर पूरा करने के लिए कहा था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

.....

Next Post

भोपाल में क्रेजी एंड केपेबल वूमेंस क्लब का दिवाली मिलन समारोह, 50 महिलाओं ने लिया हिस्सा

Sat Nov 21 , 2026
भोपाल। क्रेजी एंड केपेबल वूमेंस क्लब की ओर से गुरुवार शाम चार इमली स्थित फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर विशेष डिनर का भी आयोजन हुआ, जिसमें शासकीय अधिकारियों के परिवारों की करीब 50 महिलाओं ने हिस्सा लिया। समारोह की थीम भगवान श्रीराम […]

You May Like