ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का परोक्ष समर्थन करने वाले देश करें आत्मचिंतन: विदेश मंत्रालय

नयी दिल्ली 12 मई (वार्ता) भारत ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की परोक्ष रूप से मदद करने की चीन की स्वीकारोक्ति से भारत के इस बारे में किये गये दावों तथा तथ्यों की पुष्टि होती है और पाकिस्तान का परोक्ष रूप से समर्थन करने वाले देशों को आत्मचिंतन करना चाहिए कि आतंकवादी ठिकानों को बचाने के उनके प्रयास का उनकी साख और वैश्विक स्थिति पर किस तरह का असर पड़ता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को साप्ताहिक ब्रीफिंग में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन द्वारा पाकिस्तान का परोक्ष समर्थन करने की चीन की स्वीकारोक्ति के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संबंधित रिपोर्टों से भारत के तथ्यों की पुष्टि हुई है और अपने आपको जिम्मेदार देश मानने वाले राष्ट्रों को आत्मचिंतन करना चाहिए कि पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचों की रक्षा के प्रयासों का समर्थन करने से उनकी साख और वैश्विक स्थिति किस तरह से प्रभावित होती है।
प्रवक्ता ने कहा, “हमने ऐसी रिपोर्टें देखी हैं जो पहले से ज्ञात तथ्यों की पुष्टि करती हैं।

ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम में हुए आतंकवादी हमलों के जवाब में की गई एक सटीक, लक्षित और संतुलित कार्रवाई थी, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान से संचालित और उसके समर्थन से प्रायोजित आतंकवादी ढांचे को नष्ट करना था। जो राष्ट्र स्वयं को जिम्मेदार मानते हैं, उन्हें इस बात पर आत्मचिंतन करना चाहिए कि आतंकवादी ढांचे की रक्षा के प्रयासों का समर्थन करना उनकी प्रतिष्ठा और वैश्विक स्थिति को किस प्रकार प्रभावित करता है…” उल्लेखनीय है कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद कहा था कि चीन और तुर्किए जैसे देशों ने इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान का परोक्ष समर्थन किया था। चीन ने भी हाल ही में यह माना है कि उसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को तकनीकी समर्थन दिया था। चीन के मीडिया में आई एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है।

.....

Next Post

खाने-पीने की चीजों, सोने-चांदी ने बढ़ाई खुदरा महंगाई

Tue May 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) खाने-पीने की चीजों और सोने-चांदी के गहनों की कीमतें एक साल पहले की तुलना में तेजी से बढ़ने से अप्रैल में उपभोक्ता मूल्य आधारित मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 3.48 प्रतिशत पर पहुंच गयी। यह लगातार तीसरा महीना है जब खुदरा महंगाई बढ़ी है। मार्च में […]

You May Like