खाने-पीने की चीजों, सोने-चांदी ने बढ़ाई खुदरा महंगाई

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) खाने-पीने की चीजों और सोने-चांदी के गहनों की कीमतें एक साल पहले की तुलना में तेजी से बढ़ने से अप्रैल में उपभोक्ता मूल्य आधारित मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 3.48 प्रतिशत पर पहुंच गयी। यह लगातार तीसरा महीना है जब खुदरा महंगाई बढ़ी है। मार्च में यह 3.40 प्रतिशत रही थी। खाद्य मुद्रास्फीति अप्रैल में 4.20 प्रतिशत पर रही जबकि इस साल मार्च में यह 3.87 प्रतिशत दर्ज की गयी थी। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में खाने-पीने की वस्तुओं की महंगाई दर 4.01 प्रतिशत रही। पान-तंबाकू आदि की कीमत 4.76 प्रतिशत बढ़ी। रेस्त्रां एवं होटल के कमरों की मुद्रास्फीति 4.2 प्रतिशत रही।

खाने-पीने के सामान में टमाटर की कीमत सालाना 35 प्रतिशत और फूल गोभी की 26 प्रतिशत बढ़ी है। वहीं, आलू 24 प्रतिशत, प्याज 18 प्रतिशत और मटर सात प्रतिशत सस्ता हुआ। चांदी के गहनों के दाम पिछले साल अप्रैल के मुकाबले 144 प्रतिशत बढ़े। सोना, हीरा और प्लेटिनम के गहने 41 प्रतिशत महंगे हुए। आंकड़ों में बताया गया है कि 50 लाख से अधिक की आबादी वाले राज्यों में तेलंगाना में खुदरा महंगाई सबसे अधिक 5.81 प्रतिशत रही। आंध्र प्रदेश में यह 4.20 प्रतिशत, तमिलनाडु में 4.18 और कर्नाटक में चार प्रतिशत रही। राजस्थान में मुद्रास्फीति की दर 3.52 फीसदी रिकॉर्ड की गयी।

.....

Next Post

अपनी ही सरकार के खिलाफ पार्षद का हल्लाबोल, भ्रष्टाचार के विरोध में आमरण अनशन शुरू

Tue May 12 , 2026
खंडवा। छनेरा नया हरसूद नगर परिषद में कथित भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितताओं को लेकर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। कांग्रेस समर्थित वार्ड-10 के पार्षद अर्जुन सिंह राजपूत ने अपनी ही पार्टी के नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश सुंदरलाल वर्मा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मंगलवार से एसडीएम कार्यालय हरसूद के […]

You May Like