
पानसेमल। कोतवाली बड़वानी क्षेत्र में 4 युवकों के साथ अभद्रता एवं मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी एवं पीड़ितों को न्याय मिलने की मांग हेतु भील महासंघ द्वारा पुलिस थाने पर उप निरीक्षक जगदीश भालसे को SP के नाम ज्ञापन सौंपा है।भील महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद वसावे ने बताया कि बीते दिनों बड़वानी कोतवाली थाना क्षेत्र में आदिवासी समाज के युवकों के साथ मारपीट,गाली गलौज एवं धमकी देने वाले 3 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। लेकिन करीब 5 दिनो के बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।उपस्थित संगठन पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओ एवं समाज सदस्यों ने निष्पक्ष कार्रवाई तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।इस दौरान भील महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद वसावे,जिलामंत्री शंकर शिंदे,तहसील अध्यक्ष गुमानसिंह,उपाध्यक्ष कागडा,बीजेपी मंडल अध्यक्ष चेनसिंह गदरे,सुरमल पाढ़वी,दिलीप मोरे,पोपट ठाकुर,शंकर शिंदे,पोपट ठाकुर, नितिन ठाकरे,सरपंच रतन वासकले,एवं सामाज जन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
