दमोह: परम पूज्य गुरुदेव श्री रविशंकर के आशीर्वाद से दमोह में आयोजित 6 दिवसीय हैप्पीनेस कोर्स का रविवार को सफल समापन हुआ।कार्यशाला में प्रतिभागियों ने गुरुदेव की अद्भुत और चमत्कारिक सुदर्शन क्रिया सीखी। साथ ही साधना, सेवा, सत्संग, प्राणायाम, योग, ध्यान, ज्ञान की कुंजियों और खेल के माध्यम से स्वयं के अस्तित्व को जानने और तनावमुक्त जीवन जीने की कला को सीखा।
पूरे कोर्स के दौरान प्रतिभागियों ने सकारात्मक ऊर्जा, आत्म-जागरूकता और आंतरिक शांति का अनुभव किया।इस सफल आयोजन में आर्ट ऑफ लिविंग दमोह परिवार के डॉ. रामेश्वर पटेल, अभिनंदन मोदी, हरीश विश्वकर्मा और डॉ. विनोद कुकरेजा का विशेष सहयोग रहा।समापन पर सभी प्रतिभागियों ने गुरुदेव के प्रति आभार व्यक्त किया और जीवन में इन शिक्षाओं को उतारने का संकल्प लिया।
