छतरपुर में 4 किलो से अधिक गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार

छतरपुर में नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो से अधिक गांजा सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना सिविल लाइन को रोड पेट्रोलिंग के दौरान पन्ना रोड फोरलेन हाईवे पर गांजा तस्करी की सूचना मिली। पुलिस ने हाईवे किनारे क्रेशर के पास खंडहर में छिपे एक संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके बैग से सवा 4 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹80,000) बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओमप्रकाश पटेल उर्फ रवि, निवासी राजनगर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पहले भी जिला कटनी में एनडीपीएस अपराध में लिप्त रह चुका है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की विवेचना जारी है।

छतरपुर पुलिस द्वारा पिछले महीनों में एनडीपीएस के 86 और आबकारी के 2200 से अधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। 1100 किलोग्राम से अधिक गांजा, 52 कुंतल अफीम के पौधे, स्मैक, नशीली सिरप, टैबलेट, इंजेक्शन और 20,000 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की जा चुकी है।

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

12वीं के छात्र पर गिरा दीवार का प्लास्टर, जर्जर भवन में परीक्षा पर उठे सवाल

Thu Feb 19 , 2026
छतरपुर। जिले के ईशानगर में स्थित शासकीय सांदीपनि उच्च माध्यमिक विद्यालय ईशानगर में परीक्षा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। कक्षा 12वीं के छात्र गोलू कुशवाहा पर परीक्षा देते समय दीवार का प्लास्टर अचानक गिर गया, जिससे उसके सिर, कंधे और उंगलियों में चोटें आईं। घटना कक्ष क्रमांक 14 […]

You May Like