टीला पुलिस ने बदमाश को चाकू सहित किया गिरफ्तार

भोपाल।सांई बाबा मंदिर के पास वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बैरसिया बस स्टेण्ड के पास एक व्यक्ति गदर कर रहा है,तत्काल पुलिस टीम बैरसिया बस स्टेण्ड के पास रवाना किया गया जहां एक व्यक्ति गदर कर रहा था और मरने मारने को आमादा हो रहा था, तत्काल उस व्यक्ति को अभिरक्षा मे लेकर उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अजहर अली पिता अनवर अली उम्र 22 साल निवासी म.न. 348 बागमुफ्ती थाना टीलाजमालपुरा भोपाल का होना बताया । जिसे धारा 170 बीएनएसएस मे गिरफ्तार किया गया बाद गिरफ्तारशुदा आरोपी की तलाशी ली गई तो पेन्ट के अंदर कमर मे एक धारदार छुरी रखे था जिसे विधिवत जप्त कर लिया ।

Next Post

हाईकोर्ट ने बालिग मानने के आदेश को किया निरस्त

Sat May 24 , 2025
जबलपुर। हाईकोर्ट जस्टिस दिनेश कुमार पालीवाल की एकलपीठ ने पाया कि स्कूल तथा मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र के अनुसार अपीलकर्ता की उम्र 18 साल से कम मानते हुए उसके खिलाफ प्रेमी की हत्या के प्रकरण का विचारण किशोर न्याय बोर्ड में किये जाने के आदेश जारी किये है। एकलपीठ ने बालिग मानते […]

You May Like