महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों के चुनाव में पूर्ण जीत सुनिश्चित करें: शाह

मुंबई, 27 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं से महाराष्ट्र के आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी की पूर्ण विजय सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

श्री शाह मुंबई में भाजपा के नए राज्य मुख्यालय का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ-साथ कई मंत्री, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या पर पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

गृह मंत्री ने भाजपा की चुनावी सफलता को याद करते हुए कहा, “हमने 2014 में गठबंधन की कोशिश की थी और तब से, हमने तीन बार बहुमत हासिल किया है। हम सिर्फ़ डबल इंजन वाली सरकार नहीं, बल्कि ट्रिपल इंजन वाली सरकार चाहते हैं।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थानीय निकाय चुनावों में इतना अच्छा प्रदर्शन करने का आग्रह किया कि विपक्ष का ‘पूरी तरह सफाया’ हो जाए।

श्री शाह ने नए पार्टी कार्यालय को भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक ‘मंदिर’ बताते हुए कहा कि यह एक ऐसा स्थान है जहाँ पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों को संरक्षित और मजबूत किया जाता है। उन्होंने कहा, “इन सिद्धांतों की नींव पर ही पार्टी आगे बढ़ती है।”

भाजपा नेता ने जोर दिया कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ बूथ स्तर का कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है और एक चाय वाले का बेटा तीन बार भारत का प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी विचारधारा पर चलती है, वंशवाद पर नहीं। यहाँ सभी को अपनी योग्यता साबित करनी होगी।”

श्री शाह ने विश्वास व्यक्त किया कि दिसंबर 2026 तक महाराष्ट्र के हर जिले में पार्टी कार्यालय स्थापित हो जाएँगे। साथ ही देश भर में इसी तरह के प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की प्रशंसा की भी प्रशंसा की।

Next Post

छठ महापर्व पर सरयू तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon Oct 27 , 2025
अयोध्या 27 अक्टूबर (वार्ता) रामनगरी में छठ महापर्व की धार्मिक आभा चरम पर है। सोमवार को सरयू तट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए, जहां डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का पावन दृश्य श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत दिखाई दिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में निर्जला व्रत […]

You May Like