युवा कांग्रेस का 16 मार्च को संसद घेराव, व्यापार समझौते के खिलाफ देशभर से जुटेंगे कार्यकर्ता

नयी दिल्ली, 14 मार्च (वार्ता) भारतीय युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ सोमवार को संसद घेराव का एलान किया है। इस संबंध में शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित प्रेस वार्ता में दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा, राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली सह प्रभारी कृष्णा हरि, हैवरान कंसाना ने मीडिया को संबोधित किया। श्री लाकड़ा ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाल ही में एआई समिट के दौरान लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन किया था, जिसे अदालतों ने भी लोकतंत्र का अधिकार माना है। उन्होंने आरोप लगाया कि एपस्टीन फाइल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके कुछ मंत्रियों का नाम सामने आने के बाद जल्दबाजी में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा की गयी। युवा कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक इस समझौते से देश का डेटा अमेरिका को सौंपे जाने का खतरा है और इससे किसानों तथा टेक्सटाइल उद्योग को नुकसान होगा।

उन्होंने कहा कि एआई समिट में प्रदर्शन के बाद कई कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया लेकिन किसी ने हार नहीं मानी। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें देशभर से कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं श्री कंसाना ने कहा कि संसद घेराव देश के विभिन्न मुद्दों और खासकर व्यापार समझौते के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। युवा कांग्रेस ने इसे बड़ा जनआंदोलन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

Next Post

इंडिगो 14 मार्च से टिकटों पर लगायेगी 'फ्यूल चार्ज', उड़ान होगी महंगी

Sat Mar 14 , 2026
नई दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि का बोझा यात्रियों के साथ साझा करने का निर्णय करते हुए अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज लागू करने की घोषणा की है जो गंतव्य के हिसाब से 425 रुपये से लेकर […]

You May Like