500 फीट गहरी खाई में भैंसों को गिराने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

जबेरा/दमोह:जबेरा थाना अंतर्गत सिंग्रामपुर चौकी क्षेत्र के पौड़ी मानगढ़ ग्राम स्थित तेलनघाटी में बीते दिनों हुई दर्दनाक घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 13 भैंसों को करीब 500 फीट गहरी खाई में गिरा दिया गया था, जिसमें 11 भैंसों की मौत हो गई थी, जबकि 2 भैंसें गंभीर रूप से घायल हो गई थीं.घटना की शिकायत भैंस मालिकों द्वारा सिंग्रामपुर चौकी में दर्ज कराई गई थी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया के निर्देशन तथा एसडीओपी अर्चना अहीर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने तत्काल जांच शुरू कराई.थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान की सक्रियता से जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गांव के आसपास के कुछ किसान भैंसों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने से नाराज थे.इसी नाराजगी में आरोपियों ने भैंसों को घाटी तक ले जाकर गहरी खाई में धक्का दे दिया. इस दर्दनाक घटना में 11 भैंसों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 भैंसें घायल हो गईं.

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.पूरे मामले के खुलासे व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान, चौकी प्रभारी गणेश दुबे, प्रधान आरक्षक प्रेमदास बैरागी, सतीश नामदेव, रणधीर सिंह, आरक्षक वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र बाघेडकर व दिलीप बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Next Post

इंडियन ओपन ऑफ सर्फिंग 2026 में छह राज्यों के 80 से अधिक सर्फर लेंगे हिस्सा

Thu May 28 , 2026
मंगलुरु, 28 मई (वार्ता) भारतीय सर्फिंग इस सप्ताह अपने घरेलू इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण चरणों में से एक में प्रवेश कर रही है, जब राष्ट्रीय सर्फिंग सर्किट के प्रमुख टूर्नामेंटों में शामिल सातवें एनएमपीए इंडियन ओपन ऑफ सर्फिंग 2026 का आयोजन 29 से 31 मई तक मंगलुरु के ब्लू बे […]

You May Like