भंवरकुआं ब्रिज पर तेज रफ्तार कार में स्टंट, खिड़की सनरूफ से लटके युवक

इंदौर: शहर में स्टंटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. भंवरकुआं ब्रिज पर चलती कार में खतरनाक स्टंट करते युवकों का वीडियो सामने आया है, जिसमें कार की खिड़की और सनरूफ से बाहर लटककर जान जोखिम में डाली जा रही है. पुलिस वीडियो की जांच में जुट गई है.वायरल वीडियो में एक तेज रफ्तार कार दिखाई दे रही है, जिसमें दो युवक खिड़की से बाहर लटके हुए हैं, जबकि एक युवक सनरूफ से बाहर निकलकर खड़ा नजर आ रहा है.

स्टंट के दौरान कार की स्पीड भी काफी तेज बताई जा रही है, जिससे हादसे का खतरा साफ दिखाई देता है. लगातार कार्रवाई के बावजूद शहर में इस तरह की लापरवाही नहीं रुक रही है. युवा न केवल अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरा बन रहे हैं. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर वाहन और युवकों की पहचान शुरू कर दी है. मामले में जल्द कार्रवाई की बात कही जा रही है.

Next Post

मझगांय एवं रुंज परियोजना: प्रभावितों की समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार ने बनाई समिति, 5 दिनों में सौंपेगी रिपोर्ट

Tue May 5 , 2026
भोपाल: पन्ना जिले में निर्माणाधीन मझगांय एवं रुंज मध्यम सिंचाई परियोजनाओं से प्रभावित लोगों के विस्थापन, भू-अर्जन एवं परिसंपत्तियों से जुड़े मुद्दों के निराकरण के लिए राज्य सरकार ने एक राज्य स्तरीय समिति गठित की है। समिति प्रभावितों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का आकलन करेगी और शासन को प्रतिवेदन […]

You May Like