संसद में इस हफ्ते का घटनाक्रम अलोकतांत्रिक और अभूतपूर्व : राहुल

नयी दिल्ली, 07 फरवरी (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि बजट सत्र के पहले सप्ताह के दौरान संसद में जो कुछ हुआ वह न केवल अभूतपूर्व बल्कि अलोकतांत्रिक भी था।

श्री गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा “मेरे प्यारे देशवासियों और साथियों, इस हफ्ते संसद में कुछ ऐसा हुआ, जो न सिर्फ़ अभूतपूर्व था, बल्कि पूरी तरह अलोकतांत्रिक भी था। लोकसभा में विपक्ष के नेता तौर पर, जब मैंने एक गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा संकट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की ज़िम्मेदारी से पीछे हटने पर सवाल उठाया, तो मुझे बोलने ही नहीं दिया गया।”

उन्होंने आगे कहा कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की किताब में सामने आए तथ्यों ने एक असहज सच्चाई उजागर की है कि जब चीन भारत पर दबाव बना रहा था, तब प्रधानमंत्री हमारी सेना के साथ खड़े नहीं हुए इसीलिए बहस रोकी गई और इसीलिए संसद को ख़ामोश भी किया गया।

श्री गांधी ने कहा “यह सरकार डर से चलती है-जवाबदेही के डर से और सच्चाई के डर से। भारत को जवाब चाहिए और उसे ऐसी संसद चाहिए जहां स्वतंत्रता से बोला जा सके।”

Next Post

पूर्व एसडीओपी पूजा पांडे के बहनोई वीरेन्द्र दीक्षित को मिली जमानत

Sat Feb 7 , 2026
जबलपुर। हाईकोर्ट के जस्टिस डीएन की एकल पीठ ने सिवनी जिले में घटित 2.97 करोड़ रुपये के हवाला लूट कांड के एक आरोपी वीरेंद्र दीक्षित को नियमित जमानत प्रदान की है। दरअसल अक्टूबर 2025 में सिवनी के लखनादौन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से लगभग 3 करोड़ रुपये […]

You May Like