
ब्यावरा। कक्षा 8 एवं 5 वीं की परीक्षाएं शुक्रवार से प्रारंभ हुई, बोर्ड पैटर्न पर परीक्षाओं का संचालन किया जा रहा है. ब्यावरा ब्लॉक के 51 केन्द्रों पर परीक्षा हो रही है.
गौरतलब है कि 8 एवं 5 वीं की परीक्षाओं में पूरी तरह पारदर्शिता बरतते हुए बोर्ड पैटर्न पर संचालित की जा रही है. जानकारी के अनुसार ब्यावरा ब्लॉक में कक्षा 5 वीं में 4 हजार 991 परीक्षार्थी तथा कक्षा 8 वीं में 4 हजर 809 परीक्षार्थी शामिल हो रहे है. परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4.3 0 बजे तक है. बीआरसी जी.के. दुबे के अनुसार बोर्ड पैटर्न पर ब्लॉक के 51 केन्द्रों पर 8 एवं 5 वीं की परीक्षाएं संचालित की जा रही है. ब्लॉक एवं जिला स्तर पर परीक्षाओं की सतत् मॉनिटरिंग की जा रही है.
पूर्ण गोपनीयता, पारदर्शिता के बीच हो रही परीक्षाएं
बोर्ड पैटर्न पर हो रहे 8 एवं 5 वीं की परीक्षाओं में पूर्ण गोपनीयता, पारदर्शिता बरती जा रही है. प्रश्न पत्रों को पूरी सुरक्षा के बीच रखा गया है. जिस विषय का पेपर होता है, उसी दिन परीक्षा समय से 45 मिनिट पहले पेपर परीक्षा केन्द्र पर ले जाया जाते है. पूरी तरह बोर्ड नियमों का पालन करते हुए परीक्षाएं संचालित की जा रही है. प्रत्येक केन्द्र पर केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष सहित अन्य कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है. शुक्रवार को 8 एवं 5 वीं का प्रथम भाषा हिन्दी एवं अंग्रेजी का पेपर रहा. 8 वीं में 4 हजार 667 उपस्थित रहे, जबकि कक्षा 5 वीं में 4 हजार 859 परीक्षार्थी उपस्थित रहे.
