तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी,श्रमिक गंभीर घायल

सरई : सरई थाना क्षेत्र की निगरी चौकी पुलिस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर दुर्घटना करने वाले चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।फरियादी राजकुमार साहू उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम निगरी ने पुलिस को बताया कि 1 अगस्त को महुआ गांव स्थित जगजीवन गुप्ता की दुकान से 10 एमएम सरिया के 20 बंडल खरीदकर पुष्पराज साहू के स्वराज ट्रैक्टर वाहन क्रमांक एमपी 66 जेडए 5209 की ट्रॉली में लोड कराए गए थे।

ट्रैक्टर को हंसराज सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी जोबा चला रहा था, जबकि फरियादी अपनी मोटरसाइकिल से पीछे-पीछे चल रहा था। महुआ गांव निवास मार्ग पर चौकी निवास के पास सुबह करीब 11:30 बजे चालक ने तेज गति व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए नियंत्रण खो दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे में चालक के बगल में बैठे श्रमिक सत्यनारायण उर्फ मोनू निवासी भरसेड़ाए के बाएं पैर, माथे और दाहिने पैर में गंभीर चोटें आईं। घायल को उपचार के लिए भेजा गया। घटना के बाद निगरी चौकी पुलिस ने आरोपी चालक हंसराज सिंह के विरुद्ध बीएनएस की धारा 281 एवं 125 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया। प्रकरण की विवेचना सउनि त्रिवेणी पाल को सौंपी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

Next Post

ट्रंप ने ईरान पर प्रस्तावित हमला रोका, सऊदी क्राउन प्रिंस ने तनाव कम करने का किया आग्रह

Sun Aug 2 , 2026
मास्को, 02 अगस्त (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ होने वाले समझौते के मद्देनजर उन्होंने ईरान पर किए जाने वाले हमले को रद्द कर दिया है। श्री ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा, “दुनिया के भविष्य के फ़ायदे और एक सफल एवं समृद्ध ईरान […]

You May Like