महज आधे मिनट में उड़ा दी बाइक

सतना: शहर में बाइक चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसकी तस्दीक उस वक्त होती नजर आई जब रीवा रोड स्थित माहेश्वरी स्वीट्स के सामने रविवार दोपहर एक युवक ने महज 40 सेकंड में बाइक का लॉक तोडक़र उसे चोरी कर लिया।

वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी मोबाइल पर बात करने का दिखावा करता रहा, ताकि किसी को उस पर शक न हो। बाइक चोरी की पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया गया कि फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी ऋषिकेश पाण्डेय रविवार दोपहर अपनी बेटी के साथ माहेश्वरी स्वीट्स पहुंचे थे। उन्होंने अपनी स्प्लेंडर बाइक दुकान के सामने खड़ी की और खरीदारी करने अंदर चले गए। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक मोबाइल पर बात करने का नाटक करते हुए आसपास नजर रखता रहा। कुछ देर बाद वह बाइक के पास पहुंचा, उस पर बैठा और महज 40 सेकंड के भीतर लॉक तोडक़र बाइक लेकर फरार हो गया।

जांच कर रही पुलिस

खरीदारी कर वापस लौटे ऋषिकेश पाण्डेय को बाइक मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें युवक बाइक चोरी करते दिखाई दिया। ऋषिकेश वन विभाग में कर्मचारी हैं। घटना की शिकायत पर कोलगवां थाना पुलिस ने बाइक चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने के साथ चोरी गई बाइक की तलाश में जुटी है।

Next Post

लोकार्पण के 10 महीने बाद खिलाडिय़ों के लिए खुला धवारी स्टेडियम

Mon Nov 2 , 2026
सतना: लगभग 8 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से तैयार धवारी क्रिकेट स्टेडियम आखिरकार रविवार से खिलाडिय़ों के लिए खोल दिया गया। लंबे समय से बंद पड़े इस स्टेडियम में अब क्रिकेट खिलाड़ी और टीमें निर्धारित शुल्क जमा कर अभ्यास कर सकेंगी। साथ ही यहां क्रिकेट मैचों का आयोजन […]

You May Like