लोकार्पण के 10 महीने बाद खिलाडिय़ों के लिए खुला धवारी स्टेडियम

सतना: लगभग 8 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से तैयार धवारी क्रिकेट स्टेडियम आखिरकार रविवार से खिलाडिय़ों के लिए खोल दिया गया। लंबे समय से बंद पड़े इस स्टेडियम में अब क्रिकेट खिलाड़ी और टीमें निर्धारित शुल्क जमा कर अभ्यास कर सकेंगी। साथ ही यहां क्रिकेट मैचों का आयोजन भी किया जा सकेगा।नगर निगम आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने रविवार को स्टेडियम का निरीक्षण कर इसके उपयोग और संचालन की व्यवस्था शुरू कराई। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 27 दिसंबर 2025 को इस स्टेडियम का लोकार्पण किया था, लेकिन लोकार्पण के बाद से ही खिलाड़ी इसके शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। लगातार मांग उठने के बावजूद स्टेडियम खिलाडय़िों के उपयोग के लिए उपलब्ध नहीं हो पाया था। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मैदान, पिच, पवेलियन और खिलाडिय़ों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। फिलहाल खिलाडय़िों को मैदान की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्टेडियम दोबारा शुरू किया गया है। भविष्य में इसके नियमित संचालन की जिम्मेदारी निविदा प्रक्रिया के माध्यम से किसी खेल अकादमी को सौंपने की योजना है। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक नगर निगम के माध्यम से ही खिलाड़ी और टीमें निर्धारित शुल्क जमा कर स्टेडियम का उपयोग कर सकेंगी।

पूरे दिन की बुकिंग के लिए 10 हजार रुपये
नगर निगम ने धवारी क्रिकेट स्टेडियम में पूरे दिन के उपयोग के लिए 10 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया है। कम अवधि के लिए मैदान लेने पर इसी दर के आधार पर उपयोग की अवधि के अनुसार शुल्क लिया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी और क्रिकेट टीमें नगर निगम की राजस्व शाखा में निर्धारित राशि जमा कर रसीद प्राप्त कर सकेंगी। रसीद मिलने के बाद मैदान में अभ्यास और मैच आयोजित किए जा सकेंगे।

10 हजार दर्शकों की क्षमता

धवारी क्रिकेट स्टेडियम को क्रिकेट के निर्धारित मापदंडों के अनुरूप विकसित किया गया है। यहां करीब 10 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। सुसज्जित पवेलियन, उच्च गुणवत्ता वाली हरी घास और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार पिच इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं। इसके अलावा खिलाडिय़ों के लिए आधुनिक ड्रेसिंग रूम और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। इन व्यवस्थाओं के चलते स्टेडियम स्थानीय मुकाबलों के साथ राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए भी उपयुक्त बताया जा रहा है।

Next Post

दीपावली से पहले पटाखा दुकानों और गोदामों की होगी जांच

Mon Nov 2 , 2026
भोपाल: दीपावली पर शहर में पटाखों का बाजार सजने से पहले प्रशासन ने दुकानों और गोदामों में आतिशबाजी के भंडारण की जांच की तैयारी कर ली है। जिले में लगने वाली 967 अस्थायी पटाखा दुकानों के साथ स्थायी दुकानों और गोदामों की भी जांच की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य लाइसेंस […]

You May Like