संरा ने की सीरिया के स्वेदा में नागरिकों के खिलाफ हिंसा की निंदा

संयुक्त राष्ट्र, 11 अगस्त (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दक्षिणी सीरिया के ड्रूज़ बहुल प्रांत स्वेदा में नागरिकों के खिलाफ हिंसा की कड़ी निंदा की है।

सुरक्षा परिषद ने रविवार को 12 जुलाई से स्वेदा प्रांत में हिंसा में हालिया वृद्धि पर गहरी चिंता व्यक्त की। परिषद ने सभी पक्षों से युद्धविराम व्यवस्था का पालन करने और नागरिकों की उनकी जातीयता या धर्म की परवाह किए बिना सुरक्षा करने का आग्रह किया।

सीरिया के अंतरिम अधिकारियों द्वारा शुरू की गई जांच का स्वागत करते हुए परिषद ने कहा कि जांच विश्वसनीय, त्वरित, पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यापक होनी चाहिए जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो, जवाबदेही सुनिश्चित करे और हिंसा के सभी दोषियों को न्याय के कटघरे में लाए।

परिषद ने सीरिया के राजनीतिक, सुरक्षा और आर्थिक परिवर्तन में सभी प्रकार के नकारात्मक या विनाशकारी हस्तक्षेप पर कड़ी आपत्ति जताई। परिषद के अनुसार इस देश में एक समावेशी, सीरियाई नेतृत्व वाली और सीरियाई स्वामित्व वाली राजनीतिक प्रक्रिया लागू की जानी चाहिए।

 

 

Next Post

रेलवे स्टेशन से महिला के पर्स से 6 लाख के गहने चोरी

Mon Aug 11 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक महिला के हैंडपर्स से करीब छह लाख रुपए के सोने के गहने चोरी हो गए। महिला पुलिस जवान की पत्नी है और अपने भाई को राखी बांधने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने […]

You May Like