मां अहिल्या बाई ने सनातन की ध्वजा को मजबूत किया

इंदौर:पुण्य श्लोका मां अहिल्या की 300 वी जयंती के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष कार्यक्रम 19 से लेकर 31 मई तक आयोजित किए जा रहे हैं इसी के अंतर्गत आज जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने मां अहिल्या पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया.कार्यक्रम में जी किशन रेड्डी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मां अहिल्या ने पूरे देश में अनेको मंदिरों का जीर्णोद्धार करने का कार्य किया.

वहीं पीएम मोदी भी विरासत को साथ में लेकर पूरे देश के तीर्थ क्षेत्रों का विकास कर रहे है. उन्होंने महिलाओं को लोकसभा, राज्यसभा एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर माता अहिल्याबाई को समर्पित किया है. रेड्डी ने कहा कि 2014 के पूर्व पूरे देश में कई शहरों में बम विस्फोट होते रहते थे और उस समय की सरकारें कोई प्रतिक्रिया नहीं देती थी, परन्तु यह मोदी सरकार है, सरकार ने सर्जिकल स्ट्राईक, एयर स्ट्राईक और ऑपरेशन सिंदूर करके दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

Next Post

जलूद सोलर पार्क का लोकार्पण तीन महीने बाद संभव

Thu May 22 , 2025
इंदौर: इंदौर को सोलर सिटी और सुरक्षित शहर के रूप में विकसित करने की योजना पर विचार करने के लिए बैठक हुई.बैठक में जनभागीदारी से शहर के हर इलाके और बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर चर्चा की गई. साथ ही जलूद सोलर पार्क का कार्य जल्द पूरा करने […]

You May Like