जबलपुर: सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने दूध डेरीयों में दबिश दी और परीक्षण के लिए दुग्ध उत्पादों के नमूने लिये खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र उमरिया डुंगरिया स्थित नारायण डेरी चिलिंग प्लांट का निरीक्षण कर दूध, पनीर, दही एवं खोवा,के नमूने जांच के लिए लिये।
इसी प्रकार गुप्तेश्वर स्थित मदर डेरी का निरीक्षण कर दूध एवं पनीर, गढ़ा स्थित प्रज्ञा डेरी से पनीर, मारवाड़ी डेरी से पनीर एवं दही के नमूने जांच के लिए गये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार सभी नमूने परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
