जबलपुर: सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर बदमाशी चमकाना और हथियारों का प्रदर्शन करना तीन युवकों को बेहद भारी पड़ गया। बरेला पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने परसवाड़ा निवासी तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो तलवारें और एक घातक बटनदार चाकू बरामद किया है।बरेला थाना प्रभारी संगीता सिंह के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि परसवाड़ा निवासी तीन युवकों ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ बदमाशी चमकाते हुए वीडियो अपलोड किया है।
तत्काल क्राइम ब्रांच और बरेला थाने की एक संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर प्रशांत पटेल पिता कमलेश पटेल, 21 वर्ष,देव कुमार रजक पिता विनोद रजक, 20 वर्ष, विक्रम रजक पिता स्व. मनोज रजक, 20 वर्ष को दबोचा। तीनों आरोपियों ने हथियार छिपाने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने घर में पलंग के नीचे और छप्पर में हथियार छिपाए थे। तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 2 तलवारें और 1 बटनदार चाकू विधिवत जब्त किया।
