मोदी ने नीतीश, सम्राट और सिन्हा को बधाई दी

नयी दिल्ली 20 नवम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता दल यू के प्रमुख नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने और भाजपा नेताओं सम्राट चौधरी तथा विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। प्रधामंत्री ने नीतीश मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं को भी बधाई दी है।

श्री मोदी ने केन्द्र के अनेक मंत्रियों के साथ गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार तथा अन्य नेताओं के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया।

बाद में श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार पोस्ट में सभी नेताओं को बधाई दी।

उन्होंने कहा,” श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई। वे एक कुशल और अनुभवी प्रशासक हैं। राज्य में सुशासन का उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। नए कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा ,” श्री सम्राट चौधरी जी और श्री विजय सिन्हा जी को बिहार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनने पर बधाई। दोनों नेताओं ने लोगों की सेवा करने के लिए ज़मीनी स्तर पर बहुत काम किया है। उन्हें शुभकामनाएं।”

एक अलग पोस्ट में श्री मोदी ने कहा , ” बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी लोगों को मेरी शुभकामनाएं। यह एक शानदार टीम है, जिसमें समर्पित नेता हैं जो बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

उल्लेखनीय है कि श्री कुमार ने दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली।

Next Post

दसवीं बार नीतीश कुमार

Thu Nov 20 , 2025
पटना, 20 नवंबर (वार्ता) दो दशक में दसवीं बार! श्री नीतीश कुमार ने लोकतंत्र की जननी कहीं जाने वाली भूमि बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में गुरुवार को लगभग दो दशक में दसवीं बार शपथ लेकर देश की राजनीति में एक नया कीर्तिमान बनाया है। ढ़लती उम्र, थकान और स्वास्थ्य […]

You May Like