भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘पेट्रोल बचाओ’ जागरूकता अभियान के तहत इलेक्ट्रिक स्कूटी जुलूस निकाला

वाराणसी, 14 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल बचाने के आह्वान पर भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेता अनूप जायसवाल के नेतृत्व में गुरुवार को नई सड़क स्थित कोदई चौकी से ‘पेट्रोल बचाओ जागरूकता अभियान’ के तहत इलेक्ट्रिक स्कूटी जुलूस निकाला गया।

कार्यकर्ताओं ने इस दौरान लोगों को पेट्रोल बचाने के लिए जागरूक किया। गिरजाघर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आए उपभोक्ताओं का माल्यार्पण कर उन्हें कम तेल भरवाने का आग्रह किया गया तथा जागरूकता वाले स्टिकर भी उनके वाहनों पर लगाए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘देश हित के वास्ते मोदी जी के रास्ते’ का नारा लगाते हुए मार्च किया।

अनूप जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं काफिले में गाड़ियों की संख्या कम करके बड़ी पहल की है। उन्होंने कहा कि जब देश का प्रधानमंत्री खुद उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं, तो पूरे देश को इसमें भागीदारी करनी चाहिए।

 

Next Post

अलावेस ने ला लीगा चैंपियन बार्सिलोना को चौंकाया

Thu May 14 , 2026
मैड्रिड, 14 मई (वार्ता) पहले से ही ला लीगा चैंपियन एफसी बार्सिलोना बुधवार को डेपोर्टिवो अलावेस से 1-0 से हार गया। टाइटल जीतने के तीन दिन बाद, बार्सिलोना रविवार और सोमवार को अपने जश्न के असर से परेशान दिखा, और उसने अपने नॉर्मल लेवल से काफी नीचे का परफॉर्मेंस दिया। […]

You May Like