
दमोह। मप्र शासन के ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के मंत्री और वरिष्ठ साहित्यकार प्रह्लाद सिंह पटेल की विशेष उपस्थिति में उनकी कृति परिक्रमा : कृपा सार पर साहित्यिक विमर्श का आयोजन 16 सितंबर 2026 को मानस भवन, दमोह में दोपहर 3 बजे से किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि परिक्रमा के कृतिकार स्वयं प्रह्लाद सिंह पटेल हैं। पुस्तक में उनके अनुभवों, विचारों और जीवन-दृष्टि का साहित्यिक व वैचारिक रूप से प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण हुआ है। इसी दृष्टि से पुस्तक पर होने वाला यह विमर्श साहित्यप्रेमियों और पाठकों के लिए विशेष महत्त्व रखता है।कार्यक्रम में डॉ. श्याम सुंदर दुबे, पूर्व निदेशक, मुक्तिबोध सृजन पीठ तथा नरेंद्र दुबे, वरिष्ठ पत्रकार व समीक्षक, अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे और कृति के विभिन्न साहित्यिक व वैचारिक पक्षों पर चर्चा करेंगे। मध्य प्रदेश लेखक संघ दमोह के अध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक इंजी. अमर सिंह राजपूत ने बताया कि नगर के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों, साहित्यकारों, पत्रकारों तथा साहित्यप्रेमियों की विशेष उपस्थिति में आयोजित यह कार्यक्रम साहित्य-सृजन और साहित्यिक संवाद को नई दिशा व प्रेरणा प्रदान करेगा।
इंजी. अमर सिंह राजपूत
अध्यक्ष व संयोजक
मध्य प्रदेश लेखक संघ दमोह (म. प्र.) उन्होंने साहित्यप्रेमियों व शहर व नगरवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर साहित्यिक विमर्श को सार्थक बनाने का आग्रह किया है।
