निगमायुक्त ने बैठक में दी सीख, बोले, स्वच्छता के लिए समन्वय जरूरी

जबलपुर: जब विभाग एक इकाई के रूप में कार्य करेंगे, तभी हम शहर में स्वच्छता की वास्तविक अलख जगा पाएंगे। यह बातें निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने स्वच्छता, लोककर्म, बाजार, स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक लेते हुए कहीं । इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को शहर के सर्वांगीण विकास और स्वच्छता के प्रति समर्पित होने का आव्हान किया। बैठक के दौरान निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए टीम वर्क और जनभागीदारी की अत्यंत आवश्यकता है।निगमायुक्त श्री अहिरवार ने संदेश दिया कि स्वच्छता की नई पहल, आएं बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ। उन्होंने सभी विभागीय प्रमुखों को निर्देशित किया कि राजस्व और स्वच्छता विभाग की कार्यों को सभी विभाग आपस में बेहतर तालमेल बिठाकर कार्य करें।
लापरवाही बरती तो होगी कार्रवाई-
समीक्षा बैठक में निगमायुक्त ने कहा कि वार्ड स्तर पर सफाई व्यवस्था की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाए। नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोडऩे के लिए जागरूकता गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई। इसी प्रकार राजस्व वसूली अभियान को गति प्रदान करने निर्देश दिए। इस अवसर पर निगमायुक्त ने कहा कि अब छूट का लाभ लेने करदाताओं के पास अब आज के बाद मात्र एक दिन शेष है। उन्होंने सभी करदाताओं से छूट का लाभ लेने अपील की है।

Next Post

दलालों के चंगुल में जिला अस्पताल: डॉक्टरों ने पकड़ी एंबुलेंस चालकों की सेटिंग, सिविल सर्जन से शिकायत

Tue Mar 31 , 2026
छतरपुर। जिला अस्पताल में एक बार फिर दलाली का मामला सामने आया है, जहां प्राइवेट एंबुलेंस चालकों और उनके दलालों की सक्रियता ने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, अस्पताल परिसर में ही दलाल मरीजों और उनके परिजनों को गुमराह कर जबरन दूसरे अस्पतालों […]

You May Like