दलालों के चंगुल में जिला अस्पताल: डॉक्टरों ने पकड़ी एंबुलेंस चालकों की सेटिंग, सिविल सर्जन से शिकायत

छतरपुर। जिला अस्पताल में एक बार फिर दलाली का मामला सामने आया है, जहां प्राइवेट एंबुलेंस चालकों और उनके दलालों की सक्रियता ने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, अस्पताल परिसर में ही दलाल मरीजों और उनके परिजनों को गुमराह कर जबरन दूसरे अस्पतालों में ले जाने का दबाव बना रहे हैं।

हाल ही में एक गंभीर रूप से घायल मरीज के मामले में यह स्थिति देखने को मिली। दलालों ने मरीज को अत्यधिक गंभीर बताकर उसे बाहर रेफर कराने की कोशिश की और परिजनों को डराते हुए प्राइवेट एंबुलेंस के मोबाइल नंबर थमा दिए। जबकि चिकित्सकीय रूप से मरीज का इलाज जिला अस्पताल में ही संभव था।

मामले की जानकारी मिलते ही डॉक्टर रवि सोनी मौके पर पहुंचे और मरीज की जांच कर स्पष्ट किया कि उसकी हालत स्थिर है। उन्होंने तत्काल दलालों द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर और एंबुलेंस चालकों के संपर्क कार्ड जब्त कर लिए तथा पूरे मामले की शिकायत सिविल सर्जन से की।

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में ऐसे दो-तीन मामले और सामने आ चुके हैं। इससे अस्पताल की छवि प्रभावित हो रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या सख्त कदम उठाता है।

 

Next Post

ट्रंप होर्मुज जलडमरूमध्य खोले बिना ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त करने को तैयार

Tue Mar 31 , 2026
वाशिंगटन 31 मार्च (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगियों से कहा है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य खोले बिना ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त करने को तैयार हैं। ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ अखबार ने अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों के हवाले से यह रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार श्री […]

You May Like