
इंदौर। विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर विश्व कल्याण के लिये नवकार महामंत्र का 108 बार विभिन्न शास्त्रीय रागों में सस्वर पाठ किया गया, ज्योतिषाचार्य एम के जैन ने बताया कि श्री अनन्तनाथ जिनालय छावनी में प्रातः 8-21 से 8-51 बजे तक, महामंत्र की 12 गायक कलाकारों ने 9-9 बार प्रस्तुति दी, उपस्थित श्रद्धालुजनों ने साथ साथ सामूहिक गान किया,
आशीष पाटनी, श्रद्धा डोसी, राजकुमार लुहाड़िया, संगीता जैन, शैलेश वेद, सोनल जैन, संजय शाह, श्रेणी डोसी, नवीन सोनी, मनोरमा बड़जात्या, मनीष लुहाड़िया, अंकित जैन ने विभिन्न शास्त्रीय रागों में णमोकार महामंत्र की प्रस्तुति दी, श्री कैलाश वेद ने णमोकार महामंत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुऐ कहा कि यह महामंत्र जीव मात्र के लिये कल्याणकारी है, इससे समस्त कर्मो की निर्जरा होकर शुद्धात्म को प्राप्त किया जा सकता है तथा समस्त समस्याओं का निवारण निहीत है,
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रकाश बड़जात्या, देवेन्द्र डोसी, जितेन्द्र बाकलीवाल, आनन्द जैन, सुनिल बिलाला विशेष रूप से उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन मंत्री मनीष वेद ने किया एवं आभार अनीस सोनी ने माना
