विवाहिता ने एसिड पिया, उपचार के दौरान दस दिन बाद मौत

बैतूल। बैतूल के टिकारी इलाके में एक विवाहिता की एसिड पीने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। अंजली (30) ने 29 मार्च को घर में किसी बात से नाराज होकर एसिड पी लिया था। उसे बैतूल, भोपाल और नागपुर के अस्पतालों में करीब दस दिनों तक उपचार दिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद अंजली की हालत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर किया गया। भोपाल में भी उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद परिजन उसे नागपुर ले गए। नागपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंजली की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार, अंजली की शादी लगभग दो साल पहले टिकारी निवासी रमाकांत (56) से हुई थी, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। यह दोनों की दूसरी शादी थी। अंजली का भी पहले पति से तलाक हो चुका था और उसका एक बेटा है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है। चूंकि यह नवविवाहिता से जुड़ा मामला है, इसलिए तहसीलदार द्वारा भी बयान दर्ज कर जांच की गई है।

Next Post

मुलताई में शराबबंदी केवल कागजों पर: पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

Thu Apr 9 , 2026
मुलताई। मां ताप्ती की पवित्र नगरी होने के कारण मुलताई मे प्रदेश सरकार द्वारा शराब बंदी की हुई है।लेकिन इसके बाद भी आस पास के शराब ठेकेदार मुलताई में गली गली अवैध रूप से शराब बेचने वालो को शराब दे रहे है, जिससे शासन द्वारा मुलताई में की गई शराब […]

You May Like