मुलताई में शराबबंदी केवल कागजों पर: पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

मुलताई। मां ताप्ती की पवित्र नगरी होने के कारण मुलताई मे प्रदेश सरकार द्वारा शराब बंदी की हुई है।लेकिन इसके बाद भी आस पास के शराब ठेकेदार मुलताई में गली गली अवैध रूप से शराब बेचने वालो को शराब दे रहे है, जिससे शासन द्वारा मुलताई में की गई शराब बंदी का उद्देश्य पूरा नही हो पा रहा है। इससे अच्छा तो यह था कि मुलताई नगर में भी शराब दुकान के ठेके सरकार दे देती तो सरकार को करोड़ो का नुकसान नही होता। इसका प्रमाण है कि पुलिस द्वारा बुधवार को थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व मे मुखबिर की सूचना पर मुलताई क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्यवाही कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त की है। टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 42.54 लीटर अवैध शराब (देशी एवं अंग्रेजी) जप्त की गई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 19 हजार 520 रुपए है। जप्त सामग्री मे 103 पाव देशी शराब एवं 43 बीयर शामिल हैं। पुलिस द्वारा आरोपी पप्पू पिता कालिया सिंह राजपूत, निवासी वलनी,जितेन्द्र उर्फ मोटू पिता अमरलाल पवार निवासी अंबेडकर वार्ड,अजय पिता पंजाबराव संतापे, निवासी बूकाखेड़ी,विकास पिता विजय पवार, निवासी कामथ सोनिया पति लक्ष्मण भुमरकर, निवासी कामथ,विशाल पिता रामराव बोडखे, निवासी पारडसिंगा रूपराव पिता काष्या चढोकर, निवासी कामथ की खिलाफ धारा 34 ए आबकारी अधिनियम की तहत केस दर्ज किया है।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक सुनील सरेयाम, प्रधान आरक्षक दिनेश बर्डे, गजराज, सुशील कुमार धुर्वे, आरक्षक पुष्पा धुर्वे, अरविन्द, नरेन्द्र कुशवाह, प्रिंस, विवेक एवं महिला आरक्षक छाया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

नदी जोड़ो परियोजनाओं से बदल रही है किसानों की तकदीर और मध्यप्रदेश की तस्वीर

Thu Apr 9 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की तीन अंतर्राष्ट्रीय सिंचाई परियोजनाएं किसानों की समृद्धि और प्रदेश की तरक्की का आधार बन रही हैं। इन परियोजनाओं से जब किसान के खेतों तक पानी पहुँचेगा तो मिट्टी सोना उगलेगी। किसानों को भरपूर पानी मिलेगा, जिससे वे एक वर्ष […]

You May Like