बिल या ई वे बिल नहीं, ट्रक माल समेत हुआ जब्त
जबलपुर: पान मसाला लोड कर कर्नाटक से चलकर कटनी पहुंचे ट्रक को जीएसटी टीम ने पकड़ा है। ट्रक में पान मसाला लोड है, जिसकी कोई बिल या ई वे बिल नहीं है । अधिकारियों ने उक्त ट्रक को जब्त कर लिया है।जानकारी के मुताबिक केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर के आयुक्त लोकेश कुमार लिल्हारेके मार्गदर्शन और नेतृत्व में जीएसटी जबलपुर के चोरी विरोधीशाखा ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया।
सूचना मिली कि जीएसटी की चोरी के उद्देश्य से बिना बिल व ई वे बिल के गुटखा व पान मसाला कर्नाटक से कटनी ट्रक संख्या टी एस 07 यूएम 8971 से मंगवाया जा रहा है । सूचना की पुष्टि उपरांत, विभाग के निवारक शाखा मुख्यालय के अधिकारियों ने उक्त ट्रक को टैस कर बरगवा, कटनी में पकड़ा । ड्राइवर से पूछ ताछ पर पता चला कि उक्त ट्रक में पान मसाला लोड है, जिसकी कोई बिल या ई वे बिल नहीं है । अत: अधिकारियों ने उक्त ट्रक को अपने क़ब्ज़े में लिया और उक्त ट्रक को जबलपुर कार्यालय में आगे की जांच के लिए खडा करवाया गया। अभी तक किसी ने इस माल को दावा नहीं किया है
