पुलिस का छापा: जेसीबी, टैक्टर ट्राली जब्त
जबलपुर: देवरी घाट बरने नदी से रेत का अवेध उत्खन्न हो रहा था। गोसलपुर पुलिस ने रेड मारते हुए टैक्टर ट्राली में चोरी की रेत लोड करते जेसीबी चालक को गिरफ्तार किया। साथ ही जेसीबी मशीन, टैक्टर ट्राली चोरी की रेत सहित जप्त की। पुलिस के मुताबिक जेसीबी टेक्टर लगाकर देवरी घाट बरने नदी से रेत का अवेध उत्खन्न कर रेत चोरी की जा रही थी। जेसीबी चालक सौरभ बर्मन 18 वर्ष निवासी घोराकोनी को पकड़ा गया जिसने पूछताछ करने पर मालिक शुभम पटैल निवासी कछपुरा के कहने पर जेसीबी लेकर रेत खोदने आना बताते हुये जेसीबी के दस्तावेज एवं लायसेंस नहीं होना बताया।
पुलिस ने किया पीछा, पलटी ट्रैक्टर ट्राली
पुलिस ने सूचना पर दबिश दी। पुलिस को देखकर जेसीबी ड्रायवर एवं टे्रक्टर का ड्रायवर जेसीबी एवं टेक्टर ट्राली लेकर वहां से भागने लगेे, पीछा कर जेसीबी ड्राईवर को पकड़ा, ट्रेक्टर का चालक ट्रेक्टर में लगी ट्राली रोड़ में पलटाकर ट्रेक्टर एवं ट्राली रोड़ में छोडक़र भाग गया।
