सुरक्षित गणेशोत्सव के लिए दमोह पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था, SP ने पंडालों का किया निरीक्षण

दमोह, गणेशोत्सव को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए दमोह पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने शहर में स्थापित गणेश पंडालों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान कोतवाली नगर निरीक्षक मनीष कुमार और यातायात प्रभारी निरीक्षक दलबीर मार्को भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने आयोजन समितियों से संवाद कर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और अग्निशमन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Next Post

शत-प्रतिशत कार्य ई-ऑफिस प्रणाली से करें: प्रियंक मिश्रा

Wed Sep 16 , 2026
भोपाल। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बुधवार को जिला आबकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कलेक्टर ने जिला आबकारी अधिकारी को मैदानी स्तर पर सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए. मिश्रा ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में नियमित निरीक्षण के साथ औचक दबिश और फ्लैग मार्च किए जाएं, […]

You May Like