हमास शुक्रवार तक तीन इजरायली बंधकों को करेगा रिहा

दोहा, 27 जनवरी (वार्ता) फिलिस्तीनी आंदोलन हमास, सैनिक एरबिल येहुद सहित तीन इजरायली बंधकों को शुक्रवार तक रिहा कर देगा और तीन अन्य बंधकों को भी शनिवार को रिहा किया जाएगा। कतरी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, “मध्यस्थों के नेतृत्व में चल रहे प्रयासों के तहत, दोनों पक्षों के बीच एक सहमति बनी कि हमास अगले शुक्रवार से पहले बंधक एरबिल येहुद और दो अन्य बंधकों को सौंप देगा। हमास समझौते के अनुसार शनिवार को तीन अतिरिक्त बंधकों को भी सौंप देगा। इसके अलावा समझौते के पहले चरण के हिस्से के रूप में रिहा किए जाने वाले बंधकों की संख्या के बारे में जानकारी प्रदान करेगा।”

Next Post

उपचुनाव में भाजपा की जीत के सदमे से अभी नहीं उबर पाई कांग्रेस -महरिया

Mon Jan 27 , 2025
जयपुर, 27 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के भाजपा नेताओं को लेकर दिए बयानों पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत के सदमे से अभी […]

You May Like

Play sound